जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे तीन नकाबपोश बदमाश झोटवाड़ा स्थित पीएनबी शाखा में घुस गए. उन्होंने बैंक कर्मचारियों को बंदूकों दिखाकर धमकाया और बैंक लूटने की कोशिश की.
कैशियर ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत को घायल कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये और बदमाशों को खदेड़ा.
इसपर लुटेरे भागने लगे, जिसके बाद लोगों ने दौडा कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया और शहर में नाकाबंदी करा दी.
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश मौके से भागता नजर आ रहा है. पुलिस मामले की जांच कर अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है. पकड़े गए लुटेरे के फरार साथियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.