पत्‍नी को गैर मर्द के साथ घूमता देख बौखलाया पति, उठाया यह खौफनाक कदम !


बेंगलुरु से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है।  मुरुगेशपाल्या में विंड टनल रोड पर एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी का पीछा कर उसे रंगे हाथों दूसरे आदमी संग पकड़ा जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। 

इस हमले में पीड़िता को इस सिर में गंभीर चोट लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


पीड़िता की पहचान 28 वर्षीय निगार के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर की पहचान 37 वर्षीय शेख मुजीब के रूप में हुई है। वह एक कैब ड्राइवर है और पीड़िता पत्‍नी एक कॉल सेंटर में काम करती थी।


निगार और मुजीब की शादी छह साल पहले हुई थी. आपसी मतभेद के कारण वे पिछले छह महीने से अलग-अलग रह रहे हैं। सोमवार शाम मुजीब ने निगार को उसके प्रेमी के साथ सड़क पर घूमते देखा तो वह पीछे से आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। 


स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित को सिर और हाथ में चोटें आईं। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।


पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर के बताया कि निगार का सलीम नाम के शख्स से अफेयर था और इसलिए उसने उस पर हमला किया। आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को सलीम के साथ संबंध होने का संदेह होने पर नौकरी छोड़ने और घर बैठने के लिए कहा था। लेकिन, उसने उसकी नहीं सुनी, बल्कि खुद उसका ही घर छोड़ दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ