पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा तो तकरीबन हर घर में चलता है, पर बात जब हद से बढ़ जाती है, तो अंजाम काफी खतरनाक हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया।
पत्नी के देर से घर आने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले तो पत्नी की पिटाई की और बाद में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से आग को बुझवाया और अधजले शव को निकाला।
मामला भोपाल के अवधपुरी इलाके का है, जहां नक्षत्र अपार्टमेंट में रहने वाले एक एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप नायर ने आग लगाकर अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली। प्रदीप की उम्र 46 थी। एक साल पहले 14 फरवरी 2023 को प्रदीप ने निहारिका (27) के साथ दूसरी शादी की थी।
निहारिका खुद एक एनजीओ से जुडी हुई हैं। प्रदीप और निहारिका दोनों ही अलग एनजीओ के लिए काम करते थे। निहारिका भोपाल के एनजीओ से जुड़ी हुई थीं तो वहीं प्रदीप रायपुर में पोस्टेड थे।
प्रदीप शनिवार को भोपाल आए थे। निहारिका जब देर रात को घर पहुंची तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान प्रदीप ने निहारिका की पिटाई कर दी। जब निहारिका पिटाई से बचने के लिए घर से भागी तो प्रदीप ने खुद को अंदर से बंद कर लिया और आग लगा ली।
आसपास रहने वाले लोगों ने जब फ्लैट से आग और धुआं निकलता को देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद बुझाई गई। फ्लैट के एक कोने से प्रदीप का जला हुआ शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया परिजनों के आने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके अलावा पत्नी के बयान पुलिस ने केसा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में निहारिका के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है।


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.