बदल रही है शनि की चाल : वैलेंटाइन डे पर इस राशि के लोग रहें सतर्क, वर्ना... !



वैलेंटाइन वीक कल से शुरू हो रहा है। प्रेमी जोड़े इस सप्ताह का पूरे साल इन्तजार करते हैं, लेकिन इस बार कुछ राशियों के लिए वैलेंटाइन डे कुछ 'खतरनाक' भी हो सकता है, अगर उन्‍होंने कुछ खास बातों का ध्‍यान नहीं रखा। यहां तक कि नये लोग अगर सतर्क न रहे, तो बदली शनि की चाल से ब्रेकअप भी हो सकता है।
 
इस साल वैलेंटाइन डे से पहले ग्रह-नक्षत्रों की चाल में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। शनि अभी कुंभ राशि में हैं और 11 फरवरी 2024 को वो अस्त हो जाएंगे। खास बात यह है कि शनि की इस चाल में बदलाव 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे से पहले हो रहा है। शनि 18 मार्च 2024 तक अस्‍त अवस्था में रहेंगे। शनि के अस्त होने से इस दौरान कुछ राशियों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आइए, जानते हैं कि इस दौरान किन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

शनि के अस्त होने से वृषभ राशि के लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अपनी लव लाइफ में संभल कर रहना होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। शनि देव अस्त होकर आपके रिश्ते की परीक्षा लेंगे। इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए, वरना आपके ब्रेकअप की भी स्थिति आ सकती है।

कर्क राशि

शनि के अस्त होने से कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आपके प्रियतम से मोह भंग हो सकता है। यही नहीं एक-दूसरे के प्रति शक की भावना भी पैदा हो सकती है। शनि इस सहम आप दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। आप दोनों को बहुत समझदारी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आप दोनों को खुलकर एक-दूसरे से अपने दिल की बातें करनी चाहिए। विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु राशि

शनि अस्त होकर धनु राशि के लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। दोनों के बीच का सामंजस्य बिगड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। तनाव और कहासुनी बढ़ सकती है। आपके बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत भी आ सकती है। इसलिए इस अवधि में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन बहुत ही सोच-समझ कर करें। वरना रिश्ता अलगाव की स्थिति तक भी पहुंच सकता है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, उन्हें भी जीवनसाथी के साथ संयम से काम लेना चाहिए।

मकर राशि

शनि के अस्त होने मकर राशि वाले लोगों के स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव की वजह से पार्टनर के साथ आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है। आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है। आपको अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करनी होगी और उनके लिए समय निकालना होगा। समय देने से आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे और आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। शनि महाराज आपके वैवाहिक जीवन की भी परीक्षा लेंगे. ऐसे में आपको धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ