प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, नहीं मानी तो जबरन संबंध बना करने लगा ब्लैकमेल


गुरु-शिष्‍य के संबंध को तार-तार करने वाला एक मामला इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सामने आया है. प्राचीन इतिहास विभाग की एक छात्रा ने एक सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शहर के कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि सहायक प्रोफेसर  अजय सागर ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने इनकार कर दिया. इसके बावजूद शिक्षक उसे फोन और मैसेज करता था.


थाने में दर्ज़ तहरीर के मुताबिक 15 जनवरी की शाम शिक्षक ने छात्रा को आत्महत्या करने की धमकी देकर मम्फोर्डगंज स्थित लवकुश पार्क में बुलाया और वहां से उसे अपने कमरे पर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और छात्रा का आरोप है कि घर लौटते समय शिक्षक ने धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताए.


दूसरी ओर आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है और पैसों के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है. एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच का जा रही है. अब देखना यह होगा की आगे क्या कार्यवाही होती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ