हे हरिराम, श्रीकृष्‍ण, जगन्‍नाथ, प्रेमानंद ये कैसी शादी है ! ये क्‍या हो रहा है !

Girl Alicia is marrying AI hologram
कुंडली में दोष होने पर लड़के या लड़की की शादी पेड़ से या किसी जानवर से कराने की खबरें आपने सुनी होंगी। इसके अलावा लड़के की लड़के से औ लड़की की लड़की से, यहां तक कि रोबोट से शादी तक की खबरें सुनने को मिली होंगी। पर, आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब शादी की खबर सुनाने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी कह उठोंगे 'हे हरिराम,  श्रीकृष्‍ण, जगन्‍नाथ, प्रेमानंद ये कैसी शादी है ! 

दरअसल, स्पेन की एक कलाकार एलिसिया फ्रैमिस ने यह बताया है कि वह जल्द ही एक AI होलोग्राम से शादी करने जा रही हैं। इस तरह वह एआई से शादी करने वाली दुनिया का पहला इंसान बनेंगी।  


एलिसिया फ्रैमिस अपनी यह अनूठी शादी पूरी धूमधाम से करेंगी और इसके लिए उन्‍होंने शादी का वेन्यू भी तय कर लिया है। शादी समारोह रॉटरडैम के एक म्यूजियम में होने वाला है। आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने वर्चुअल पार्टनर की तस्‍वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।


एलिसिया ने अपने होने वाले पार्टनर यानी पति का नाम AILex बताया है। महिला ने अपने वर्चुअल पार्टनर की तारीफ करते हुए कहा कि वह थोड़ा जटिल और लॉजिक वाला पुरुष होलोग्राम है। दिखने में वह मध्यम आयु वर्ग का होगा, जिसे फ्रैमिस के पिछले पार्टनर्स की प्रोफाइल की मदद से बनाया गया है। Girl-marrying-AI-hologram


दरअसल फ्रैमिस की यह अनूठी शादी 'हाइब्रिड कपल’ नाम के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके जरिए वह AI के युग में प्यार, अंतरंगता और पहचान जैसी भावनात्‍मक की सीमाओं का प्रयोग करना चाहती हैं। असल में वह एक डाक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं,  जिसमें वह एक AI होलोग्राम को साथी के तौर पर पेश करना चाहती हैं। 


फ्रैमिस के अनुसार, उनको AI से शादी करने का यह आइडिया  अपनी एक फ्रेंड को देख कर आया। इसके पीछे उनकी सोच यह है कि अगर कोई महिला विधवा या किसी कारण बस सिंगल हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में एआई और मानव साथी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं और जिस किसी को भी दुनिया में मनचाहा साथी न मिल रहा हो, वह AI का सहारा ले सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ