हादसा : खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, बीमार को ले जा रहे थे अस्‍पताल


उत्तराखंड से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। टिहरी के नैनबाग क्षेत्र में बीती रात हुए इस हादसे में कार के खाई में गिर जाने से छह लोगों की दुर्घटना स्‍थल पर ही मौत होने की सूचना है। 

जानकारी के मुताबिक मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार नैनबाग में यमुना पुल के पास गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए मोरी क्षेत्र से देहरादून ला रहे थे। 


हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद परिवारजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। 


तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। इन मृतकों के नाम इस प्रकार हैं


प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी


राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी


जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी


विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी


विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी


मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उतरकाशी


हादसे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। माना जा रहा है कि कार किसी तकनीकी खराबी या चालक के नियंत्रण खो देने के कारण फिसल कर सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ