ताबड़तोड़ तबादले : एक साथ 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, हिल गया पूरा विभाग में, ये रही लिस्‍ट


एक नहीं, दो नहीं, चार नहीं, दस नहीं। राजस्‍थान सरकार ने एक साथ पूरे 44 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर की यह आंधी आई है राजस्‍थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग यानी Rajasthan Information and Public Relations Department में। विभाग  के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सुनील शर्मा ने एक साथ 44 सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। 


इन ताबड़तोड़ तबादलों के तहत सहायक निदेशक ओटाराम चौधरी को राजस्थान संवाद का वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक निदेशक हेतप्रकाश शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर, एपीआरओ कुणाल वशिष्ठ को राजस्थान आवासन मंडल, सहायक निदेशक अभिषेक जैन को जयपुर विद्युत वितरण निगम, प्रमोद कुमार वैष्णव को विज्ञापन शाखा, संयुक्त निदेशक कमलेश शर्मा को उदयपुर, संयुक्त निदेशक सुश्री नर्बदा इंदौरिया को विज्ञापन शाखा, मुख्यालय, जयपुर, मनमोहन हर्ष को पुलिस मुख्यालय, जसराम मीणा को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 


इसी तरह सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा, वन विभाग, जयपुर, उप निदेशक क्षिप्रा भटनागर को सीएनडी शाखा, जयपुर मुख्यालय, श्रवण चौधरी को जैसलमेर, लीलाधर को सूचना केंद्र, जयपुर, मान सिंह मीणा को पीएचईडी, जयपुर, सहायक निदेशक मो. मुस्तफा शेख को कोटा, हेतप्रकाश शर्मा को जयपुर, जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव को पुलिस आयुक्तालय, जयपुर, उप निदेशक विवेक जादौन को मुख्यालय, जयपुर बनाया गया है।  सहायक निदेशक आशीष कुमार जैन को ईएनजी शाखा, जयपुर, उप निदेशक विजय खंडेलवाल को सोशल मीडिया, जयपुर, सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य को बीकानेर, छाया चौबीसा को डूंगरपुर, जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन को प्रतापगढ, सहायक निदेशक राजकुमार मीणा को धौलपुर लगाया गया है। 


ओटाराम चौधरी को राजस्थान संवाद का वरिष्ठ प्रबंधक लगाया

इसी तरह सहायक निदेशक दयाशंकर शर्मा को पंचायती राज विभाग, जयपुर, सोहनलाल को निर्वाचन विभाग, जयपुर, जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत को जोधपुर डिस्कॉम, सहायक निदेशक साक्षी पुरोहित को जोधपुर, सहायक निदेशक वीर सेन को नीम का थाना, जनसंपर्क अधिकारी युवराज श्रीमाल को मुख्यालय, जयपुर बनाया गया है। सुरेश बिश्नोई को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि, बीकानेर, धीरज दवे को सिरोही, आशाराम खटीक को क्षेत्र प्रचार शाखा, मुख्यालय, देवेंद्र प्रताप सिंह को बारां, प्रवीण प्रकाश चौहान, जोधपुर पीआरओ ऑफिस, बनवारी लाल यादव को सीएनडी, अमनदीप को बाड़मेर व सुरेंद्र सामरिया को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़ मिले में लगाया गया है।


एपीआरओ अभिमन्यु सिंह को दूदू में, भारत मीणा को फलौदी, अजीत सिंह को नागौर, ज्योति को श्रीगंगानगर, पल्लव जोशी को क्षेत्र प्रचार शाखा, जयपुर में, जयेश पंडया को उदयपुर तथा एपीआरओ सिंकदरराज जायसवाल को राजस्थान सूचना केंद्र, नई दिल्ली भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ