भयंकर हादसा : कार नहर में गिरी 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर, जा रहे थे जैनमुनि के अंतिम दर्शन को


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से भयंकर हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। 


इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सतना के सतना से डोंगरगढ़ आए ये लोग कार में सवार होकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए जा रहे थे। 


बताया जा रहा है कि जैन समाज के 6 लोग रविवार सुबह कार से छत्तीसगढ़ के चन्द्रगिरि रवाना हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। 


इस हादसे में कार सवार आशीष जैन (आशीष ट्रेडर्स), जितेंद्र जैन जीतू (अशोक टाकीज परिवार) और प्रशांत जैन (अनंत निलयम परिवार) की मौत हो गई। कार सवार 6 लोगों में से वर्धमान जैन, अप्पू जैन एवं अंशुल जैन की हालत ठीक है। हालांकि उन्हें भी चोट आई है लेकिन वे तीनों सुरक्षित हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आमगांव महाराष्ट्र अस्पताल ले जाया गया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ