एक्‍शन में आए सीएम : 19 IAS का एक झटके में हुआ तबादला ! देखिए पूरी लिस्‍ट


झारखंड में चंपाई सोरेन के नेतृत्‍व में नई सरकार बनने के बाद नए सीएम फुल एक्शन में आ गए हैं। डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद आज देर शाम डेढ़ दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का तबदला किया गया है. 

आज 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी की गई है. सूची के मुताबिक  अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का प्रधान सचिव बनाया गया है। 



गरिमा सिंह को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ