कल 17वीं लोकसभा का आखिरी दिन माना जा रहा है। संसद का बजट सत्र 9 फरवरी को समाप्त होना था, जिसे एक दिन बढ़ाकर शनिवार 10 फरवरी तक कर दिया गया। माना जा रहा है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की औपचारिक घोषणा करने के साथ ही चौकाने वाली कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
इससे पूर्व आज 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी ने इसी क्रम में भाजपा अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर संसद की कार्यवाही में भाग लेने का निर्देश दिया है। राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 3 लाइन का सचेतकीय पत्र जारी किया, जिसमें लिखा है, 'राज्यसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित करने के लिए लाए जाएंगे।' उन्होंने सभी राज्यसभा सांसदों से सदन में पूरे दिन उपस्थित रहने को कहा है।
समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक केंद्र सरकार संसद के दोनों सदनों में अयोध्या में बने राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस पर दोनों सदनों में चर्चा होगी और इसे पारित किया जाएगा। इसीलिए भाजपा की ओर से लोकसभा सांसदों को भी व्हिप जारी करके शनिवार को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5ः00 बजे 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में अपना भाषण देंगे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.