बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर में ज्वेलरी के बड़े शोरूम (Jewellery Shop Loot) की वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने 1.5 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी और कैश पर हाथा साफ कर दिया है.
जिस जगह लूट की बड़ी वारदात हुई है वहां से समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक का आवास, नगर थाना और मुफस्सिल थाने की दूरी महज 500 मीटर है. पुलिस की नाक के नीचे हुई बेखौफ लूट की इस वारदात ने समस्तीपुर पुलिस के चौंकासी के दावे की पोल खोलकर ख दी है.
जानकारी के मुताबिक पहले दो की संख्या में ग्राहक के रूप में अपराधी शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां सभी को गन पॉइंट पर ले लिया. इसके बाद उसके अन्य साथी अंदर प्रवेश किया. इसके बाद वहां मौजूद कर्मी और ग्राहकों को एक कमरे में बंधक बना लिया. अपराधियों ने सभी के मोबाइल छीन कर इस वारदात को अंजाम दिया.
अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक वकील सुधाकर राय, जो अपने बेटे की शादी के लिए ज्वेलरी की खरीदारी के लिए गए हुए थे, से भी 6 लाख रुपए लूट लिए. राय ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल वहीं छूट गया, जिसे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है.
लूट की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के कई आला अधिकारी एवं कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी. सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शोरूम के मैनेजर के द्वारा मिलान किया जा रहा है इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा की लूट कितने की हुई है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.