भीषण हादसा : 6 पुलिस कर्मियों समेत 14 की मौत, सीएम ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान


मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बिछिया बड़झर गांव के पास हुआ है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हो गए हैं। 


एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू  होकर कई फिट गहरी खाई में पलट गया। पिकअप में ठसासठ सवारियां ठूंस कर ले जाई जा रही थीं, इसमें करीब 45 लोग सवार थे। घटना शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुई। मृतकों में 6 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं और 8 महिलाएं शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा।। दुर्घटना का श‍िकार लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए रहे हैं। घायलोें को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे की सूचना पाकर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और एडिशनल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम मौके पर शाहपुरा अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। एक यात्री की मौत इलाज के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान हुई है। 


घायलों में–मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं।


14 people died and 20 injured after a pick-up vehicle lost control and overturned at Badjhar ghat in Dindori.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ