मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में दो नए Air Fiber प्लान लॉन्च किए हैं। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने एयरफाइबर ग्राहकों को लिए दो नए बूस्टर प्लान पेश किए हैं।
जियो का कहना है कि इन दोनों बूस्टर प्लान को किसी भी मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ इस्तेमाल करके मंथली डेटा लिमिट बढ़ाई जा सकती है। 101 रुपये वाले डेटा बूस्टर पैक में 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। वैलिडिटी और स्पीड मौजूदा प्लान वाली ही रहेगी।
इसके अलावा कंपनी ने 251 रुपये वाले पैक में 500GB अतिरिक्त डेटा ऑफर किया है। इन डेटा बूस्टर प्लान को आपके रिचार्ज में मिलने वाले मंथली डेटा के खत्म होने के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियो ने उस ग्राहकों के लिए किफायती रिचार्ज पेश किए हैं जो बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते।
गौर करने वाली बात है कि इन दोनों डेटा बूस्टर प्लान की वैलिडिटी आपके बेस प्लान जितनी ही है। यानी अगर आपका एयरफाइबर प्लान हर महीने की 1 तारीख को एक्सपायर होता है तो आपका बूस्टर प्लान भी इसी दिन एक्सपायर होगा। बता दें कि 599 रुपये वाले जियो एयरफाइबर प्लान (Jio Air Fiber Plan) की कीमत 599 रुपये प्रति महीने है लेकिन इसमें स्पीड 30Mbps तक ही सीमित है।
गौरतलब है कि जियो एयरफाइबर को सबसे पहले ग्राहकों के लिए सितंबर 2023 में गणेश चुतर्थी के मौके पर लॉन्च किया गया था। उस समय ग्राहकों के पास 401 रुपये वाला डेटा बूस्टर प्लान ही खरीदने के लिए उपलब्ध था। इस प्लान में कंपनी 1 टीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करती है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.