हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है, जहां एक बस के करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर जाने से स्कूल जा रहे कई बच्चे घायल हो गए हैं। पांच बच्चों को काफी ज्यादा चोट आई है।
कल्लू के बंजार उप मंडल में घियागी के पास एक निजी स्कूल बस सड़क से लगभग सौ फीट गहरे खड्ड में गिर गई। इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार लाया गया। दो स्कूली बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्नीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा उसे समय हुआ जब मिनर्वा पब्लिक स्कूल बंजार की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। चालक बस को स्टार्ट कर प्रेशर बना रहा था। बस का प्रेशर नहीं बन पाया और बस अचानक आगे चल पड़ी।
बस ने सामने खड़ी एक कार को भी अपने साथ सड़क से नीचे धकेल दिया। इस दौरान बस के भीतर पांच बच्चे बैठे थे जो बस के साथ ही सड़क से नीचे जा गिरे। एसडीएम बंजार पंकज ने बताया कि स्कूल बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरी हादसे में घायल दो बच्चों को क्षेत्नीय अस्पताल कल्लू और रेफर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए आने वाले समय में निजी स्कूलों की सभी बसों की रूटीन चेकिंग की जाएगी, ताकि तकनीकी खराबियों के चलते इस तरह के हादसे फिर से न होने पाएं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.