लालू के लाल कर रहे नीतीश को 'गिरगिट रत्न' पुरस्‍कार देने की मांग : जानिए पूरा मामला


अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए मशहूर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को पलटिस कुमार कहते हुए उनपर तंज कसा है कि नीतीश को 'गिरगिट रत्न' से सम्मानित किया जाना चाहिए।

नीतीश कुमार के बिहार में महागठंबधन सरकार खत्म करने के बाद लालू परिवार जेडीयू अध्यक्ष पर तल्ख हो गया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने नीतीश को पलटिस कुमार कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश को गिरगिट रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। नीतीश के इस्तीफे के बाद तेज प्रताप यादव की यह पहली प्रतिक्रिया है। उन्होंने वैसे तो मीडिया से दूरी बनाए रखी है लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने पर तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक कविता पोस्‍ट की है। 

नीतीश पर तंज कसते हुए तेज प्रताप ने लिखा- 

"जब भाव न जागा भावों में, 

उस भावों का कोई भाव नहीं,

ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,

जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,

कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,

बस सत्ता का ख्याल है तेरी भावों में,

अपनों के भावों का क्या हुआ। 

तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, 

कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का॥"

बता दें कि नीतीश कुमार द्वारा आज मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर राज्यपाल के पास एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले  महागठबंधन सरकार के पतन की आहट पाकर लालू यादव परिवार के सभी सदस्य रविवार सुबह से पटना के 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास में जमा थे। इसके बाद तेज प्रताप यादव और तेजस्वी राबड़ी आवास से निकलकर चले गए। दोनों ने ही मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ