युवक की मौत का LIVE वीडियो देख दहल उठेगा आपका दिल, फटी रह गईं लोगों की आंखें

मध्य प्रदेश के धार जिले में नदी के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत का दर्दनाक वीडियो देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। घटना के CCTV फुटेज को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। 


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी में डूबता युवक मदद के लिए गुहार लगा रहा है, पर घाट के आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं। इस तरह देखते ही देखते कुछ ही पलों में लोगों की आंखों के सामने ही युवक पानी में डूब जाता है और उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। 


खबरों के मुताबिक अगले दिन युवक का शव नदी में बरामद किया गया पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। यह घटना धार जिले के धरमपुर की है। बताया जा रहा है कि कल रविवार शाम युवक नर्मदा नदी तट पर स्थित शीतला माता मंदिर घाट के पास नहा रहा था। इस दाैरान वह गहरे पानी में डूब गया।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में गोताखोरों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। अगली सुबह फिर से युवक के तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। 


धरमपुरी थाना प्रभारी राजेश कंसाना ने बताया कि शव का पंचनामा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, ताकि शव को अंतिम संस्‍कार के लिए युवक के परिजनों को सौंपा जा सके। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ