एयरलाइंस कंपनियों का नंगा नाच : छठ पर मुंबई से पटना का किराया 60 हजार के पार


मौके और लोगों की मजबूरी का फायदा कैसे उठाया जाए, ये कोई देश की एयरलाइन कंपनियों से सीखे और सबकुछ देखकर भी धृतराष्‍ट्र बने रहना केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से. 

बिहार के महापर्व 'छठ पूजा' के मौके का फायदा उठा कर घरेलू एयरलाइंस ने ऐसा नंगा नाच मचाया है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना कठिन है. छठ पर्व मनाने के लिए देशभर में रह रहे पूर्वांचल, बिहार, झारखंड के लोग किसी भी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं. उनकी इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए एयरलाइंस ने इस बीच दिल्ली-पटना की फ्लाइटों का किराया 40 हजार रुपये के पार, तो मुंबई से पटना की कुछ फ्लाइट्स का किराया 60 हजार के पार पहुंचा दिया है. बड़े बड़े दावे करने वाली जुमलेबाज मोदी सरकार भी इस अंधी लूट पर आंखों में पट्टी बांधे बैठी है। 

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के सबसे बड़े त्योहार ‘छठ पूजा’ की शुरुआत हो चुकी है.  4 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के तहत शुक्रवार से छठ  व्रत की शुरुआत हो गई है और चलने वाला है. ट्रेन में टिकट कंफर्म होने के बावजूद लोगों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ लोग जो इमरजेंसी में घर जाने की जुगत में हैं, वो हवाई यात्रा का रुख कर रहे हैं. ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना कर रहे  लोग हवाई जहाज से अपने घर की यात्रा करने की जुगाड़ में लगे हैं. लेकिन दिल्ली से बिहार की  पटना का हवाई किराया आसमान छू रहा है. लेकिन मौजूदा वक्त में दिल्ली-पटना या मुंबई-पटना जैसे प्रमुख रूट पर हवाई किराया दो-चार नहीं, बल्कि दस गुने से भी ऊपर पहुंच चुका है.

दिल्ली से पटना के लिए कुछ ही फ्लाइट्स को गूगल के फ्लाइट्स सर्च फीचर पर जाकर जब चेक करने पर 17 नवंबर को दिल्ली से पटना का एक तरफ का किराया 44,000 रुपए तक देखने को मिल रहा है.  मुंबई से पटना के लिए हवाई जहाज का एक तरफा किराया 60 हजार के पार दिख रहा है. अगले दिन यानी 18 नवंबर के लिए भी फ्लाइट्स का किराया 40 से 50 हजार रुपए तक दिख रहा है. यह हालत तब है, जब ये  फ्लाइट मुंबई से पटना के लिए सीधी नहीं हैं, बल्कि एक या दो स्टॉप के साथ लोगों को पटना पहुंचा रही है. जिनमें यात्रा करने का समय 10 घंटे से भी ज्यादा लग रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ