देवउठनी एकादशी पर इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ


ज्योतिष शास्‍त्र में देवोत्‍थान एकादशी या देवउठनी एकादशी को काफी महत्‍वपूर्ण माना गया है, क्‍योंकि मान्‍यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्‍णु अगले करीब तीन माह तक विश्राम के लिए चले जाते हैं। इसीलिए बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे तीर्थ स्‍थलों के कपाट इस दिन से बंद करने की परंपरा है. हालांकि कई बार मौसम और बर्फबारी के कारण भी कपाट बंद करने का  निर्णय लिया जाता है. 

इस बार देवोत्‍थान एकादशी गुरुवार को पड़ रही है. इसका विभिन्‍न राशियों पर क्‍या असर रहेगा और  आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए यह हम आपको  बताने जा रहे हैं.

मेष राशि (Aries Horoscope)

आपको किसी बात को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता हैं. नौकरी तलाशने वाले लोगों को थोड़ी ज्‍यादा मेहनत और करनी पड़ सकती है. किसी दोस्त की सहायता लेनी पड़ सकती है. गुस्से पर काबू रखें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों के  दिन लिए ठीक-ठाक होने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बस अपना काम ईमानदारी से करते रहे. 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा. किसी कार्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि  के लिए थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है. पारिवारिक जीवन थोड़ा कष्टमय हो सकता है, पर मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

 सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक होने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को उच्च पद का अवसर प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

मन में किसी बात को लेकर नेगेटिविटी पैदा हो सकती है. हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों को आज तरक्की मिलेगी. नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा होने वाला है.

तुला राशि (Libra Horoscope)

 तुला राशि वाले लोगों के लिए ठीक-ठाक होने वाला है. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. इन दिनों आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. परिवार में किसी प्रकार की कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है. आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा. आज ऑफिस में विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन खुशनुमा होने वाला है. रिश्तेदारों और मित्रों के साथ मेलजोल अच्छा होने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों का जल्‍द प्रमोशन हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

गुरुवार का दिन मकर राशि वाले लोगों के लिए बहुत सकारात्मक रहेगा. आज ऑफिस में थोड़ा सावधान रहें. काम का भार ज्यादा हो सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए व्यस्तता रहेगी. आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है, जिनका भविष्य में आपको सहारा मिलेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में ऐसे व्‍यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जिनसे आपका मन खुश रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज खर्चे अधिक हो सकते हैं, जिसके कारण भविष्य में धन की कमी भी हो सकती है. नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में सावधान रहे. वर्ना नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ