जमीन में बना एक विशलकाय गड्ढा (पर्माफ्रॉस्ट) हमारी धरती के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित के साखा रिपब्लिक में दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
दरअसल, यह दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट गड्ढा है और भूविज्ञानी इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि इस गड्ढे, जिसे बाटागाइका, बाटागे या बागाटाइका के नाम से भी जाना जाता है, का आकार बड़ी ही तेजी से बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक साइबेरिया की एक कंपनी ने हाल ही में जब पर्माफ्रॉस्ट के ऊपर से ड्रोन उड़ाया, तो पता चला कि इस गड्ढे का आकार बड़ी तेजी तेजी लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका आकार अब 0.8 वर्ग किलोमीटर का हो गया है।
आसमान से देखने पर यह पर्माफ्रॉस्ट किसी बड़ी मछली जैसा दिखता है। बता दें कि पर्माफ्रॉस्ट में करीब 80 फीसदी तक बर्फ होती है। इसके बाद मिट्टी या रेत या पेड़-पौधों के अंश, बर्फ के पिघलने के कारण बाकी चीजों से कीचड़ बनने के कारण यह धंसने लगता है।
ड्रोन से ली गई तस्वीरों के से इस बात का पता चला है कि यह पर्माफ्रॉस्ट लगातार बढ़ता हीर जा रहा है। इस बात के संकेत पहले सैटेलाइट की तस्वीरों से भी मिल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी गहराई 66 फीट से 98 फीट हो गई है। हालांकि वैज्ञानिकों को अभी यह नहीं पता कि अचानक यह गड्ढा इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है।
यहां सालों से जमी हुई मिट्टी, मौजूद है। इस पर्माफ्रॉस्ट में वैज्ञानिकों को एक विशालकाय भैंसे जैसे जीव के अंश मिले थे, जो करीब 8000 साल पुराना था। यह एक बेहद दुर्लभ घटना है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.