कार से भी महंगी है ये स्‍कूटर, !कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश : जानिए कब आएगी बाजार में


इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच BMW भी अपने ई-स्‍कूटर CE02  के साथ भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में है. इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन युवाओं की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया है. 


कर्नाटक के श्रृंगेरी में खड़ी दिखी BMW CE02 


BMW का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में देखा गया है. कर्नाटक के श्रृंगेरी में एक सार्वजनिक स्थान पर खड़े दिखे इस स्‍कूटर की तस्वीरों को ऑटोमोटिव चीजों में रूचि रखने वाले श्रेयस नाम का यूजर ने शेयर किया है. भारत में इस स्कूटर की टेस्टिंग टीवीएस मोटर द्वारा की जा रही है, जो भारत में BMW की मैन्युफैक्चरिंग पाटर्नर है. TVS BMW G310 रेंज की मोटरसाइकिलें बनाती है, जो न केवल भारत में बेची जाती हैं, बल्कि पूरी दुनिया में निर्यात भी की जाती हैं.


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.6 हजार डॉलर


अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW CE02  स्कूटर की कीमत 7.6 हजार डॉलर यानी करीब 6.3 लाख रुपये है. हालांकि माना जा रहा है कि टीवीएस के साथ मिलकर कंपनी भारत में इसे कुछ कम प्राइस रेंज में पेश कर सकती है. कहा यह भी जा रहा है कि टीवीएस इस स्‍कूटर का अपना खुद का एक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में हो सकती है और इसी के लिए इस प्रीमियम ई स्‍कूटर स्कूटर का परीक्षण कर रही है. एक संभावना यह भी है कि टीवीएस संभवत: अपने प्लांट में इस नए BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण शुरू करने की तैयारी के तहत यह परीक्षण कर रही हो. फिलहाल टीवीएस अपने iQube ई स्‍कूटर के साथ  बाजार में मौजूद है, जिसे अपनी बेहतर बिल्‍ड क्‍वालिटी, लुक्‍स और फीचर्स क चलते ठीक-ठाक रिस्‍पॉस मिला है. 


शानदार स्टाइल और फीचर्स 


BMW CE02 देखने में काफी यूथफुल है. इसमें 3.5 इंच की माइक्रो टीएफटी फ्लोटिंग स्क्रीन काफी बेहतरीन दिखती है. जो ढेर सारी नोटफिकेशन्स को सुंदर ढंग से शो करती है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यूजर इसे अपने स्मार्टफोन से BMW मोटरराड कनेक्टेड ऐप के जरिये और BMW बैकएंड कनेक्टिविटी के साथ जोड़ सकते हैं. हैंडल पर बाईं ओर कई डेडिकेटेड स्विच दिए गए हैं. CE02 के प्रीमियम फीचर्स में एलईडी हेडलाइट्स, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-पीस फ्लैट सीट, एक ऊंचा हैंडलबार और स्पोर्टी रियर-व्यू मिरर शामिल हैं। इसका राइडिंग स्टांस काफी आरामदायक प्रतीत होता है.


इसमें 14-इंच के बड़े एलॉय व्‍हील्‍स सड़क पर मजबूत पकड़ और आरामदायक सवारी की सुविधा देते हैं. फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और एबीएस की सुरक्षा दी गई है, जबकि रियर व्हील पर सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म और बेल्ट-ड्राइव पावर है.


रेंज और चार्जिंग टाइम


यूजर्स इसमें सिंगल या डुअल बैटरी पैक के विकल्‍प का चुनाव कर सकते हैं. इसके लिथियम-आयन बैटरी पैक की क्षमता 2 kWh है। यह 45 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम गति के साथ 45 किमी की रेंज प्रदान करता है। डुअल-बैटरी पैक वर्जन का वजन 132 किलोग्राम और यह 90 किमी की रेंज प्रदान करता है. यह 15 एचपी उत्पन्न करता है और 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड तक पहुंच सकता है. डुअल-बैटरी पैक के लिए साधारण चार्जर से चार्जिंग टाइम लगभग 5 घंटे और फास्ट चार्जर के साथ 3 घंटे 30 मिनट का है. सिंगल-बैटरी को लगभग 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ