एक पिता को आमतौर पर सबसे ज्यादा चिंता अपनी बेटी की शादी ही होती है. बेटी के लिए सुयोग्य वर ढूंढकर उसका घर बसाने के लिए पिता क्या कुछ नहीं करता। पर पिता अगर खुद ही अपनी बेटी से शादी कर उसे अपनी बीवी बना ले तो क्या कहेंगे आप। जी हां, ये कोई कहानी नहीं, बल्कि सौ फीसदी हकीकत है।
बाप-बेटी की शादी का यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से शादी रचा कर उसे अपनी चौथी बीवी बना लिया है। दिलचस्प बात यह है कि बेटी ने खुद यह रिश्ता खुशी-खुशी कबूल किया है.
बेटी के खुद अपने ही पिता से निकाह कर चौथी बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस शादी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे एक अपवित्र रिश्ता बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं, पर अपने पिता से शादी करने की जो वजह उसने बताई है वह आपको और भी हैरान कर देगी।
वायरल हो रहे वीडियो में युवती ने अपने पिता के साथ शादी की जो वजह बताई है, वह बेहद ही हैरान करने वाला है. युवती ने शादी की वजह अपने नाम को बताया है. युवती ने कहा है कि उसने अपने नाम के आधार पर अपने पिता से शादी की है। लड़की ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि दरअसल, मैंने सुना ये था कि राबिया नाम की लड़कियां चौथी बेटिया होती हैं, पर मैं चौथी बेटी नहीं हूं। इसलिए मैंने सोचा कि चौथी बेटी नहीं हूं, तो चौथी बीवी ही बन जाती हूं।
यह वीडियो पाकिस्तान में कहां का है, और इसे कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट और सवाल कर रहे हैं। वीडियो देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.