दरोगा के प्राइवेट पार्ट पर लात मार बीवी संग भाग निकला बाइक सवार, जानिए पूरा मामला


उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वाहन चेकिंग के लिए रोके जाने पर एक शख्‍स ने दरोगा के प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और फिर वह बाइक पर सवार अपनी पत्‍नी के साथ भाग निकल। हालांकि  उसे अगले ही दिन पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक वाहन जांच के लिए बाइक रोके जाने पर पत्नी के साथ जा रहा बाइक सवार युवक पुलिस वालों से उलझ गया। सिपाहियों की मौजूदगी में उसने एसआई से मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर जब थाने एसओ फोर्स के साथ  मौके पर पहुंचे तो, युवक एसआई के प्राइवेट पार्ट में लात मारकर पत्नी के साथ भाग निकला। 

हालांकि पुलिस ने उसे अगली सुबह पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि थाने लाए जाने के बाद उसकी पुलिसिया अंदाज में जमकर खातिरदारी की गई और चीखें गेट के बाहर तक सुनाई देती रहीं। 

घटना मानधाता थाना क्षेत्र के वैशपुर तिराहे की है। एसआई सुधीर पांडेय, सिपाही दुर्बीन यादव के साथ शनिवार शाम करीब 8 बजे वैशपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मझिगवां मानधाता का रहने वाला रणजीत सरोज बाइक पर पत्नी को बैठाकर पहुंचा। 

आरोप है कि वह पुलिसवालों को गाली देने लगा। विरोध करने पर एसआई के कंधे पर मुक्के से प्रहार कर दिया। एसआई की सूचना पर एसओ पुष्पराज सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। एसओ को देखकर रणजीत एसआई के निजी अंग में लात मारकर पत्नी के साथ भाग निकला। 

इस मामले में एसआई सुधीर पांडेय की तहरीर पर रणजीत और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईटार दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित रणजीत को रविवार सुबह पकड़ लिया। 

एसओ पुष्पराज सिंह का कहना है कि आरोपित नशे में था और चेकिंग कर रहे पुलिस वालों से अभद्रता करने लगा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर उसके  खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ