यात्रियों के साथ एयरलाइंस की मनमानी की खबरें तो आए दिनों सुनने को मिलती हैं, पर अब चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप सहसा उसपर यकीन नहीं करेंगे। यह विचित्र घटना हुई है बंगलूरु के हवाई अड्डे पर, जहां दर्जनों यात्रियों को रनवे पर ही खड़ा छोड़कर विमान उड़ गया।
गो फर्स्ट की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहे 50 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भरी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यह घटना रविवार को हुई। गो फर्स्ट मामले की आंतरिक जांच कर रहा है।
इसके अलावा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी इस मामले में गो फर्स्ट से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट में एयरलाइंस की लापरवाही सामने आने पर डीसीजीए गो फर्स्ट पर जरूरी कार्रवाई कर सकता है।
हालांकि गो फर्स्ट ने इन सभी 50 यात्रियों को बेंगलुरू हवाईअड्डे पर उतारा और दूसरी उड़ान से दिल्ली भेज दिया।इज पर इस घटना से गुस्साए यात्री ट्विटर पर पीएम मोदी के कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग कर एयरलाइंस से जवाब मांग रहे हैं।
गो फर्स्ट एयरलाइन ने अभी तक इस घटना के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों में से एक ने लिखा कि उड़ान G8 116 (BLR – DEL) ने यात्रियों को पीछे छोड़ कर उड़ान भरी! 1 बस में 50 से अधिक यात्रियों को हवाई अड्डे पर उतारा गया और केवल 1 बस यात्री के साथ उड़ान भरी। क्या गो फर्स्ट एयरलाइन नींद में काम करती है? क्या कोई बुनियादी जांच नहीं हो रही है?

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.