कार में युवक-युवती कर रहे थे ये काम, तभी लग गई आग : देखिए भयंकर वीडियो !


दिल्‍ली-एनसीआर के तहत आने वाले उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में सोमवार शाम करीब 6 बजे को एक चलती कार में भीषण आग लग गई जिससे कार में सफर कर रहे युवक-युवती बुरी तरह झुलस गए। 

शुरुआती जांच में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सीएनजी सिलेंडर के फटने की वजह से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक अहले सुबह यह हादसा सेक्टर 51 के पास होशियारपुर में हुआ। बताया जा रहा है कि होंडा अमेज गाड़ी में ही आग लगी है और इसमें लगे सीएनजी सिलेंडर की वजह से आग पूरे गाड़ी में फैल गई। 

फायर विभाग की सूचना के मुताबिक शाम करीब 6:00 बजे एक कार जो दिल्ली से आम्रपाली की तरफ जा रही थी, तभी सेक्टर 51 नोएडा के पास कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जिससे कार में सवार युवक व युवती झुलस गए। 

दोनों को नोएडा के शिवालिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की सहायता से आग को बुझा दिया गया है। कार को रास्ते से हटाया कर यातायात सुचारू कर दिया गया है।


इस भयंकर हादसे का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/GoldySrivastav/status/1653235209591218176


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ