कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, जल्‍द मिल सकती है एक और सौगात


मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन और महंगाई भत्ते (DA) में इस साल महंगाई भत्ते में 4 % की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इसका नोटिफिकेशन जारी कर इसे जनवरी से लागू कर दिया गया है।

इससे  पेंशनरों और कर्मचारियों को अब  38 % के बजाय 42 % महंगाई राहत और DA मिलेगा। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले समय में फिटमेंट फैक्टर के लिहाज से बड़ी सौगात मिल सकती है। सरकार अगले साल इसे बढ़ाने पर निर्णय़ ले सकती है।


माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव  को देखते हुए मोदी सरकार इसकी घोषणा साल के अंत या अगले वर्ष की शुरुआत में कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर की समीक्षा के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। 


हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, पर माना जा रहा है कि 2024 में चुनाव से ठीक पहले इसे बढ़ाये जाने की उम्मीद है। इस पर व्यय विभाग विचार करेगा। समीक्षा के आधार पर सिफारिशें वित्त मंत्रालय को भेजी जा सकती हैं।


बता दें कि फिटनेस फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़ाया जाता है। 7वें आयोग की सिफारिश के अनुसार, वेतन भत्तों के अलावा, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में केवल मूल वेतन में फिटमेंट कारक द्वारा वृद्धि की जाती है।


इससे पहले फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के चलते केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना की बढ़ोतरी की गई थी। अब कर्मचारी फिर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मूल वेतन और टोटल सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए। 



फिटमेंट फैक्टर का ये है गणित

वर्तमान में सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। अगर इसमें बदलाव होता है तो पूरी सैलरी में बदलाव होगा। इसे बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कई दिनों से थी। मौजूदा वक्त में फिटमेंट फैक्टर का 2.57 गुना और मूल वेतन 18000 रुपए, अन्य भत्तों को छोड़कर 18,000 X 2.57 = 46260 लेकिन अगर इसे बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाए तो अन्य भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों का वेतन 26,000 X 3.68 = 95680 रुपए हो जाएगा.


  • ये भी पढ़ें

होने वाले दामाद के साथ भागी सास : अंधे इश्‍क ने बसने से पहले ही बर्बाद किया बेटी का घर



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ