
सांकेतिक तस्वीर
बेटी की शादी अच्छे से अच्छे घर में करके उसकी गृहस्थी आबाद करने के लिए मां-बाप क्या-क्या जतन नहीं करते. लेकिन, कोई मां ही अगर अपनी बेटी की गृहस्थी बसने से पहले उजाड़ दे तो इसे क्या कहेंगे आप? ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सामने आई है।
यहां एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया था। मगर लड़की के बजाय उसका दिल लड़की की मां पर ही आ गया और मां भी युवक पर इस कदर लट्टू हो गई कि तीन बच्चों वाली अपनी बसी-बसाई गृहस्थी छोड़कर होने वाले दामाद के साथ भाग गई।
लोगों को चकित कर देने वाली इस घटना से क्षेत्र में बवाल मच गया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मालदा के गजोल थाना क्षेत्र के कराकाच पंचायत के इचाहार गांव में हुई. महिला के पति गजोल के मुताबिक एक युवक शादी के लिए उसकी बेटी को देखने आया था। इसके कुछ दिन बाद से ही वह मेरी पत्नी के साथ फरार है और उसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर युवक के साथ भाग गई।
गजोल ने कहा कि उसने कई जगह पत्नी की तलाश की। लेकिन अब तक लड़की की मां के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसे-जैसे समय बीतता है, चिंता बढ़ती जा रही है। जोल अपनी पत्नी की फोटो लेकर घूम रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही महिला की तलाश की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.