अपने आधार कार्ड में आपको भी अगर कोई बदलाव यानी आधार अपडेट (Aadhaar Card Update) कराना है, तो अब आप यह काम बिल्कुल मुफ्त में करा सकते हैं. आपके पास 14 जून, 2023 तक आधार में फ्री में डीटेल्स अपडेट कराने का सुनहरा मौका है.
आधार नियामक UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने लोगों की सहूलियत के लिए आधार कार्ड में अपडेट को 15 मार्च से 14 जून तक के लिए फ्री कर दिया है. UIDAI ने हाल ही में घोषणा की है कि आधार में अपडेट के लिए फीस खत्म की जा रही है.
इस ऑफर के तहत करीब तीन महीने के लिए आधार ऑनलाइन अपडेट मुफ्त रहेगा, जबकि काउंटर पर जाकर फिजिकल अपडेट कराने के लिए पहले की तरह 50 रुपये देने होंगे. UIDAI ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब आधार पैन लिंक (PAN-Aadhaar Linking) की अंतिम तारीख को भी 31 मार्च से बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है.
इस ऑफर के जरिये अथॉरिटी लोगों को इस बात के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है कि अगर उन्होंने 10 सालों से आधार में कोई बदलाव नहीं किया है और कोई अपडेट है तो उसे तुरंत अपडेट करा लें. आधार की ऐसी डीटेल्स जो ऑनलाइन अपडेट हो जाती हैं, वो फ्री में अपडेट कराई जा सकेंगी.
इस पहल के तहत myAadhaar पोर्टल पर फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट कराने मुफ्त में कराया जा सकता है. इसमें आप पोर्टल पर आईडी प्रूफ और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoI/PoA) डालकर अपने आधार कार्ड को रीवैलिडेट करा सकते हैं. आप ऑनलाइन नाम, लिंग, जन्मितिथि, एड्रेस और लैंग्वैज आधार की ऑनलाइन सर्विस (Aadhaar Online Service) के जरिए अपडेट करा सकते हैं. ऑनलाइन अपडेशन के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
बता दें कि नियमों के तहत आप आधार में नाम जीवन भर में दो बार ही बदलवा सकते हैं, वहीं लिंग जीवन भर में एक बार ही चेंज होगा. जन्मतिथि भी एक ही बार बदलते हैं, बस आपको पहली बार में ही अपनी सही डीटेल जमा करनी है.
वैसे तो आप आधार में नाम, पता, जन्मतिथि यानी DoB, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल के साथ-साथ बायोमेट्रिक्स फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ जैसी सभी डीटेल अपडेट कर सकते हैं, इनमें से कुछ चीजें हैं जो ऑनलाइन अपडेट हो जाती हैं, जबकि ज्यादातर डीटेल्स ऑफलाइन ही अपडेट करानी होती हैं.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.