लोगों को झांसे में लेने के लिए ये ठग सस्ती दरों पर सामान दिलाने के नाम पर पेमेंट करवा कर उनके खाते को खाली कर रहे हैं। इसी तरीके से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को साइबर हेल्पलाइन मुख्यालय नोएडा ने पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि इनके द्वारा अब तक कर करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। ये साइबर ठग फिशिंग वेबसाइट तैयार कर एपीके फाइल बनाते हैं। फर्जी फेसबुक खाते बनाकर उस पर ऐड के जरिए कैंपेन चलाते हैं। जिसमें वेबसाइट का लिंक होता है।
ग्राहकों से इस लिंक पर क्लिक करके बेहद सस्ती दरों पर सामान खरीदने के लिए अपना आर्डर कंफर्म करने को कहा जाता है। ग्राहक को छूट एवं ऑर्डर कन्फर्म करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी जाती है, जिसमें मैसेज फॉरवर्ड होता है।
इस मैसेज पर क्लिक करते ही इसके द्वारा ग्राहक के मोबाइल पर आने वाले सभी एसएमएस इन जालसाजी को मिल जाते है। जिससे ग्राहकों, उपभोक्ता के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से फोन पे, पेटीएम, क्रीड़ आदि पेमेंट गेट-वे के माध्यम से पैसा फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनीत कुमार, ध्रुव सोलंकी, गौरव तालान, सलमान, संतोष मौर्य, आशुतोष मौर्य के रूप में पहचान की गई है। जांच के दौरान इन जालसाजों के पास से 3 लैपटॉप, 4 फोन, 2 डेबिट कार्ड, 11 हजार 700 रुपए व एक आई 10 कार बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक ये लोग अपने साथियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। इन लोगों ने नोएडा दिल्ली एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों के लोगों के साथ भी ठगी की है। इन सभी को नोएडा के गौर सिटी सेंटर के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.