ए ट्वीटर भइया...बिग बी ने ट्विटर पर कह दी ऐसी बात, एलन मस्‍क का उड़ रहा मज़ाक : जानिए पूरा मामला


एलन मस्‍क के स्‍वामित्‍व वाली माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने हाल ही में कई नामी हस्तियों के ऑफिशियल अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाने के बाद बॉलीवुड मेगा स्‍टार अमिताभ बच्‍चन का एक मज़ेदार ट्वीट सामने आ या है, जिससे ट्वीटर और उसके मालिक एलन मस्क का खूब मज़ाक उड़ रहा है.

बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज तक का ब्‍लू टिक हटाए जाने के एलन मस्क के अफैसले से हर कोई हैरान- परेशान नजर आ रहा था. इनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत और सलमान खान जैसे सुपर स्टार्स का नाम भी शामिल है. 

ट्विटर के इस बेतुके फैसले पर कई हस्तियां अपनी नाराजगी और हैरानी भी जता चुकी हैं. इसे लेकर अमिताभ ने भी अपने एक मजेदार लेटेस्ट पोस्ट में ट्विटर से अपना ब्लू टिक वापस मांगा है और वो भी ठेठ 'इलाहाबादी' अंदाज में उलाहना देते हुए. 

बिग बी ने अपने इस ट्वीट में ट्विटर से चुटकी लेते हुए कहा  है कि उन्होंने ब्लू टिक के लिए पूरी फीस भी भर दी है लेकिन उनका टिक वापस नहीं मिला है. 

उन्‍होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'ए twitter भइया ! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ...  तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम. अब का, गोड़वा (पैर) जोड़े पड़ी का ??' 

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस मज़ाकिया अंदाज को खूब पसंद करते हुए इसे एलन मस्‍क के नहले पर बिग बी का दहला बता रहे हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ