हमारे इर्द-गिर्द समाज में जाने कितने ही अपराध आए दिन होते रहते हैं, पर कुछ आपराधिक घटनाएं इतनी घटिया और घिनौनी होती है, जिनके बारे में जानकर मन यह सोचने को मजबूर हो जाता है कि इस दुनिया से इंसानियत एकदम ही खत्म हो गई है क्या? और कितना गिरेगा इंसान?
एक महिला के शव के साथ घिनौने अपराध का मानवता को शर्मसार करने वाले एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाहाकार मच गया है. इस वीडियो में एक वकील कार में एक वृद्ध महिला के शव के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करता दिखाई दे रहा है।
यह एक बेहद ही शर्मनाक वीडियो है जो ऑनलाइन सामने आया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाले लोगों पर आपको गुस्सा भी आएगा।सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट कर के तरह-तरह के सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल वकीलों की यूनीफॉर्म पहने दिख रहा शख्स कार की पिछली सीट पर पड़े महिला के शव से एक कागज पर अंगूठे का निशान लेता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि वह महिला की मौत के बाद प्रॉपर्टी या वसीयत के कागज़ पर उसका अंगूठा लगवा रहा है।
वीडियो में कार की बैक सीट पर एक बुजुर्ग महिला का शव दिखाई दे रहा है। कार के गेट के पास एक आदमी वकीलों वाली पोशाक में खड़ा दिख रहा है। उसके पीछे दो अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं, जो मृतक महिला के परिवार के सदस्य लग रहे हैं। ये वकील जैसा दिख रहा शख्स कागजों पर इस बॉडी के अंगूठे के निशान लेता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।
वायरल वीडियो यूपी के जिले आगरा का बताया जा रहा है. इस वीडियो के ट्विटर पर वायरल होने के बाद यूजर्स का गुस्सा आसमान छू गया है और उन्होंने यूपी पुलिस को टैग करते हुए इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करने की मांग की है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक आगरा पुलिस की ओर से इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.