सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया के जलवे कुछ लोगों के दिलो दिमाग पर इस कदर हावी हो चुके हैं कि उन्हें अपने इर्दगिर्द की असली दुनिया की हकीकतों का भी अहसास नहीं रह जाता. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है ब्रिटेन के एक सोशल मीडिया जीवी कपल ने.
इन्होंने इंस्टाग्राम पर जलवा बिखेरने के लिए अपना घर तक बेच डाला. बाद में कुछ भी हाथ न लगने पर ये अब अना सिर पीट रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर खुद को सुंदर, समार्ट और अमीर दिखाने के चक्कर में 36 साल की ज़ारा एडगर और उसके 39 साल के पति आइगेल ने अपनी सारी कमाई औश्र बचत के पैसे लुटा डालने के बाद मैनचेस्टर के पॉश इलाके में बना अपना घर ही बेच डाला.
यह काम उन्होंने सुदर दिखने के लिए अपनी सर्जरी कराने के लिए किया, ताकि वे इंस्टाग्राम पर परफेक्ट दिख सकें. घर बेच कर उससे मिली रकम से पत्नी ज़ारा ने अपने पेट, ब्रेस्ट और कूल्हे की सर्जरी कराई. वहीं उनके पति ने अपने दांत सर्जरी के ज़रिये सही कराए.
हालांकि अब दोनों को ही अपने किए पर पछतावा हो रहा है. उन्होंने ऑनलाइन डील के तहत टर्की में जाकर सर्जरी बुक कराई थी और अब उन्हें पश्चाताप हो रहा है. ज़ारा का कहना है कि पेट की सर्जरी के बाद उन्हें ऐसा लगता है कि कोई मेटल उन्होंने पेट में डाल दिया है.
बैंक में क्लर्क रही ज़ारा का कहना है कि इंस्टाग्राम लुक पाने के लिए ही उसने ऐसा किया. अब उसे यह सब बहुत खराब लग रहा है. पति-पत्नी दोनों इस बात को लेकर पछता रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी पर पर करीब 14 लाख फूंक दिए. अब इन्हें लग रहा है कि यह सक बरने से पहले और भी रिसर्च करनी चाहिए थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.