प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं, पर एक शख्स ने तो नैतिकता के दायरों को तोड़ते हुए सारी हदें पार कर दीं . यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के इंदौर से, जहां एक पति ने नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए अपनी पत्नी को बॉस के हवाले कर दिया.
पत्नी द्वारा पति की शिकायत पुलिस से करने पर सामने आए इस सनसनीखेज मामले में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को बॉस और दोस्तों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है. वह ऐसा प्रमोशन पाने और ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए करता है.
यही नहीं, इस घटिया काम के लिए राजी नहीं होने पर वहअपनी पत्नी से मारपीट भी करता था. पत्नी की शिकायत के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और जांच में आरोपों को सही पाया गया. इंदौर के इस वाइफ स्वैपिंग (Indore Wife Swapping Case) केस ने लोगों को हैरान कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक इंदौर की जिला कोर्ट में एक पीड़िता ने याचिका लगाकर पति सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति वाइफ स्वैपिंग कराता है. उसका दावा है कि पति खुद के प्रमोशन और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में दोस्तों और दूसरे लोगों के सामने अपनी पत्नी के जिस्म को परोसना चाहता है.
पीड़ित महिला इंदौर की नंदा नगर की रहने वाली है. महिला के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि पीड़िता की शादी पुणे निवासी अनंत छाबड़ा (बदला हुआ नाम) से हुई है. आरोपी पति अनंत की दोस्ती गलत लोगों से है. इसके चलते वह पत्नी के साथ यह अनैतिक काम करता है.
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला अपने मायके में रह रही है. पीड़िता ने बताया कि उसने जब पुलिस में शिकायत की गई. तब पति ने किसी तरह माफी मांगकर केस रफा दफा करा दिया, पर बाद में फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जिसके बाद अब पीड़िता ने सीधे कोर्ट में केस कर दिया.
महिला ने जिला कोर्ट इंदौर में घरेलू हिंसाओं से महिला को संरक्षण अधिनियम में केस फाइल करते हुए पति और उसके परिवार के अत्यचारों से सुरक्षा की मांग की है. जिस पर कोर्ट के द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी से जाच रिपोर्ट मांगी. विभाग ने भी पीड़िता के साथ हुए अत्यचारों को सही माना है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.