ये विचित्र घटना अमेरिका के टेक्सस प्रांत की है. यहां एक 6 साल के बच्चे की कहानी सुनकर लोगों आंखें भर आईं और जब लोगों को पता चला कि लड़के की मां ही उसकी इस स्थिति की ज़िम्मेदार है, तो आपका खून खौल उठा.
ये कहानी नोएल रॉड्रिगुएज़ एल्वारेज़ नाम के बच्चे की है. उसकी उम्र 6 साल थी और वो अपनी मां और सौतेले पिता के साथ टेक्सस के एवरमैन में रहता था. उसे अक्टूबर, 2022 में आखिरी बार कुपोषित हालत में तब देखा गया था,
जब उसकी मां सिंडी रॉड्रिगुएज़ सिंह ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. 20 मार्च से ही बच्चे के गायब होने की खबर मिली थी, तब चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस को ये टिप मिली कि बच्चा साल 2022 से ही नहीं दिखा है.
पुलिस ने जब खोजबीन और महिला से पूछताछ की तो बच्चे की मां ने कहा कि बच्चा मैक्सिको में अपने सगे पिता (बायलॉजिकल फादर) के पास है, लेकिन पुलिस को वहां यह बच्चा नीं मिला.
काफी जांच पड़ताल करने पर सिंडी के घर के ही किसी सदस्य ने पुलिस को आखिरकार बताया कि उसने बेटे नोएल को सुपरमार्केट चेन में ले जाकर किसी के हाथों बेच दिया है. उस व्यक्ति ने बताया कि वह रिश्तेदारों के सामने भी उसे गालियां देती थी और बच्चे को शैतान, राक्षस और भुतहा बताया करती थी.
यहां तक कि अपने जुड़वां बच्चों के लिए उसे खतरा भी मानती थी. उसे खाना-पानी भी नहीं दिया जाता था. फिलहाल बच्चे की मां और सौतेला बाप देश छोड़कर जा चुके हैं और पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.