- 1 अप्रैल 2023 से 2000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 1.1 फीसदी शुल्क को लेकर केंद्र सरकार की ओर से आया महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण
आप भी अगर पेमेंट के लिए UPI या Google pay यानी Gpay का इस्तेमाल करते हैं और 1 अप्रैल 2023 से 2000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 1.1 फीसदी शुल्क कटने को लेकर टेंशन में हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. एक काम करके आप इस शुल्क अदायगी से बच सकते हैं। यानी की आप पहले की तरह बिना किसी फीस कटौती के पहले की तरह मुफ्त में पेमेंट कर सकेंगे.
आपका UPI या Gpay अगर आपके बैंक खाते से जुड़ा है, तो आपको भुगतान पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. जी हां. बैंक खातों से जुड़े UPI लेन-देन पर 1 अप्रैल 2023 से भी पहले की तरह कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह लेनदेन पहले की तरह ही मुफ्त रहेंगे.
राहत की दूसरी बात यह है कि हमारे देश में तकरीबन 99.9 प्रतिशत यूपीआई लेन-देन इसी तरह होता है और इनपर कोई भी शुल्क फिलहाल नहीं लगने वाला है.
1 अप्रैल 2023 से 1.1 फीसदी शुल्क की वसूली केवल PPI Wallets और Prepaid Payment Instruments पर ही लगेगा और यह शुल्क भी ग्राहक को नहीं देना है. इस बात को केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक सरकार ने कहा है कि बैंक खातों के जरिये UPI गेटवे के जरिये किए जाने वाले लेनदेन पर ग्राहकों से किसी तरह का चार्च नहीं लिया जाएगा.
बता दें कि पहले खबर आई थी कि 1 अप्रैल 2023 UPI के जरिये होने वाले 2,000₹ से ज़्यादा के भुगतान पर 1.1% का सरचार्च वसूला जाएगा. अब सरकार के वक्तव्य के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि खातों से लिंक UPI लेनदेन पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा. यह पहले की तरह ही शुल्क मुक्त रहेगा. इसलिए जिन लोगों ने अपने खातों को UPI से लिंक नहीं किया है, वे अगर ऐसा कर लेते हैं, तो उन्हें भी कोई शुल्क नहीं देना होगा.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.