बीवियां अकसर पति पर शक करती हैं कि उनका किसी और से चक्कर तो नहीं, पर इसी दुनिया में एक ऐसी भी बीवी है, जो खुद ही अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ लाई. यही नहीं वे तीनों अब राजी-खुशी एक साथ रह भी रहे हैं.
हर किसी को हैरान कर देने वाला यह मामला सामने आया है अमेरिका के इंडियाना इलाके में. यहां रहने वाली 27 साल की मैरी मैकडेनियल ने 2015 में नाथन से शादी की. शुरुआत में दो-तीन साल तक तो दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था. शादी के तीसरे साल में दोनों के एक बच्चा भी हुआ, लेकिन उसके बाद उनका वैवाहिक जीवन पटरी से उतरने लगा.
इसके चलते करीब चार बाद साल 2019 में दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया. दोनों थोड़े समय के लिए अलग हो गए. हालांकि कुछ समय बाद ही वे अपने बच्चे की खातिर पति-पत्नी के बजाय दोस्त बनकर साथ रहने लगे. थोड़े ही दिनों में इनके बीच सबकुछ सुधरने लगा.
इस दौरान मैरी ने अपनी दोस्त शायला से नाथन को मिलवाया और थोड़े ही समय में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और देखते-देखते ही ये दोस्ती प्यार में बदलती चली गई और शायला नाथन की गर्लफ्रेंड बन गई. इसमें उन्हें मैरी की भी सहमति मिल गई.
उधर पति से अलग होने के बाद मैरी जोश सुलजेन नाम के एक व्यक्ति के साथ रिलेशन में आ गई सुलजेन से मैरी के दो बच्चे हैं. हालांकि इन दोनों को रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया और 2022 में उससे भी मैरी का ‘ब्रेकअप’ हो गया.
फिलहाल, सुलजेन और नाथन दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं. दोनों ही मैरी के पूर्व पति हैं. फैमिली प्रोग्राम में नाथन, मैरी, शायला और सुलजेन इकट्ठे एन्जॉय करते हैं.
न्यूज पोर्टल डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक खुद नाथन के लिए शायला को चुना. वो कहती है शायला मेरी स्कूल फ्रेंड है और दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती है. शायला हमारे साथ ही रहती है और मेरे बच्चे को संभालने, खाना बनाने जैसे कामों में मदद करती हैं.
- ये खबर भी पढ़ें


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.