महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर गोली मार रही पुलिस : जानिए कहां हो रही यह बर्बरता !


अपराधियों को काबू में करने के लिए एनकाउंटर में भी उन्‍हें घुटने के नीचे गोली मारने का नियम दुनिया भर में माना जाता है। पर ईरान की पुलिस और सुरक्षा कर्मी इन नियमों की कोई परवाह किए बगैर हिजाब के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर निशाना लगाकर गोली मार रहे हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल अब कथित तौर पर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट, चेहरे और आंखों को शॉटगन से निशाना बनाकर गोली मार रहे हैं। 


पुलिस की गोलियों से घायल ईरानी महिलाओं इलाज करने वाले डॉक्टरों का हवाला देते हुए द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुरक्षा बल महिलाओं के स्तनों, जननांगों और चेहरे को निशाना बनाते हुए प्रदर्शनकारियों पर बर्डशॉट पेलेट्स दाग रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल पुरुषों के भी पैरों, प्राइवेट पार्ट और पीठ को निशाना बनाया जा रहा है।


रिपोर्ट में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने वाले एक डॉक्टरके हवाले से बताया गया है कि उन्‍होंने एक महिला का इलाज किया था, जिसके प्राइवेट पार्ट में बर्डशॉट पेलेट्स दागे गए थे। उसके प्राइवेट पार्ट के आसपास व जांघ से 10 छर्रों को सर्जरी करके निकाला गया। 


बता दें कि सितंबर में ईरान में कुर्द मूल की 22 साल की ईरानी युवती महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद 16 सितंबर से ही वहां हिजाब विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. अमिनी को कथित तौर पर शरिया-आधारित हिजाब कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


  • ये भी पढ़ें

तांत्रिक ने प्रेमी-प्रेमिका से बनवाया संबंध, फिर फेवीक्विक डाल कर दी ये शर्मनाक हरकत !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ