युवक की हत्‍या, प्राइवेट पार्ट काट कर लटका दिया पेड़ पर : जांच में सामने यह राज


बिहार के सीवान में हत्‍या का एक वीभत्‍स मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की हत्‍या कर उसका प्राइवेट पार्ट काट कर शव को फंदे से लटका दिया गया. दो दिन से गायब युवक की लाश इस बुरी हालत में मिलने से गांव में कोहराम मच गया. 

जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों ने पुराने विवाद में 20 साल के युवक को अगवा कर लिया.इ अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला. शव को पेड़ से उतारने पर पता चला कि हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया है.


आरोपी पड़ोसी परिवार समेत फरार है, जिनका पता लगाने के लिए भी टीम लगा दी गई है. पुलिस मृतक के परिजनों से विवाद की पूरी कहानी समझने की कोशिश कर रही है,  


पुलिस को इस केस में प्रेम प्रसंग के चलते हत्‍या का शक है. एमएच नगर थाना क्षेत्र के बालम भिंडा निवासी पंकज कुमार यादव सोमवार शाम से लापता था. ढूंढ़ने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका.


मंगलवार को युवक के परिवा को मोबाइल पर कुछ लोगों ने सूचना दी कि आपके लड़के का शव गूलर के पेड़ पर लटका हुआ है. लाश को देखने के बाद परिजनों ने थाने को खबर दी गई तो पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


मृतक की मां जोनिया देवी ने अपने पड़ोसियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। जोनिया ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके परिवार के साथ पड़ोसियों का विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि पड़ोसियों ने ही पंकज को सोमवार शाम अगवा कर लिया और मारकर मंगलवार को पेड़ से लटका दिया.


पुलिस के मुताबिक युवक का गुप्तांग काटने के बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया शव बरामद हुआ है. पड़ोसियों पर हत्या का आरोप है। मामले की जांच चल रही है.


  • ये भी पढ़ें

तांत्रिक ने प्रेमी-प्रेमिका से बनवाया संबंध, फिर फेवीक्विक डाल कर दी ये शर्मनाक हरकत !





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ