घटना के बाद हैरान-परेशान घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है प्रेमी के साथ फरार होती लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है.
मामला संभल में हल्लू सराय इलाके का है.
लुटेरी दुल्हन मनीषा के पति अंकुश के अनुसार जानकारी के मुताबिक 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. बीते बुधवार की शाम उसकी नवविवाहिता पत्नी मनीषा ने घर से फरार होने की साजिश के तहत खाने में नशे की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया
इसके बाद मनीषा घर की अलमारी में रखा 2 लाख कैश और कई लाख की कीमत के सोने के जेवरात समेट कर दूसरी मंजिल की ग्रिल में बांधी गई साड़ी के सहारे उतर कर घर के नीचे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.
लुटेरी दुल्हन मनीषा और उसके प्रेमी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरी दुल्हन मनीषा और उसका प्रेमी तेजी से जाते हुए दिखाई दे रहे है.प्रेमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है.
- यह भी पढ़ें


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.