दिल्‍ली में मिला मंकीपॉक्‍स का पहला मरीज, देश में चौथा केस : WHO ने दी ये गंभीर चेतावनी !


भारत से मंकीपॉक्‍स वायरस का चौथा मामला देश की राजधानी नई दिल्‍ली में सामने आया है। 

हैरत करने वाली बात यह है कि दिल्‍ली में पॉजिटिव मिले शख्‍स की कोई हाल-फिलहाल विदेश यात्रा की कोई ट्रेवल हिस्‍ट्री नहीं है। अलबत्‍ता वह कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश से घर लौटा था।


इससे पहले देश में मंकीपॉक्स पहले तीनों केस केरल में मिले थे और तीनों ही व्‍यक्ति हाल ही में विदेश से यात्रा करके लौटे थे। 


पश्चिमी दिल्‍ली में रहने वाले एक 32 वर्षीय व्‍यक्ति को मंकीपॉक्‍स जैसे लक्षण दिखने के बाद  मंकीपॉक्‍स के नोडल अस्‍पताल, LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


मरीज में बुखार और त्‍वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने के बाद उसकी जांच में मंकीपॉक्‍स की पुष्टि हुई है। इस केस को मिलाकर भारत में मंकीपॉक्‍स के अब कुल चार मामले हो गए हैं। 


तीसरा केस यूएई से 6 जुलाई को मलप्पुरम लौटे 35 साल के युवक का है, जिसका इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 


बता दें कि भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज केरल के कोल्लम में 12 जुलाई को मिला था। संक्रमित शख्स हाल ही में यूएई से लौटा था। मंकीपॉक्स का दूसरा केस अगले ही दिन कन्नूर में सामने आया, जहां दुबई से आए शख्स इस बीमारी से पीड़ित मिला था।



WHO ने किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान

विभिन्‍न देशों में मंकीपॉक्स के तेजी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने  ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। यह डब्ल्यूएचओ का सबसे टॉप लेवल का अलर्ट है। हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा का मतलब है कि इसे फैलने से रोकने और महामारी में बदलने की आशंका से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहल की तुरंत जरूरत है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ