जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश हर किसी को रहती है जो जिंदगी भर हर हाल में उसका साथ दे। इसके लिए कोई लव मैरिज करता है, तो कोई शादी से पहले कुंडली का मिलान।
भारतीय ज्योतिष में ऐसे कुछ लक्षण बताए गए हैं, जिन्हें देखकर जीवन भर साथ निभाने वाले लाइफ पार्टनर का पता लगाया जा सकता है, ऐसा ज्योतिषविदों का दावा है।
ज्योतिष की इस शाखा को सामुद्रिक शास्त्र कहते हैं और इसके अनुसार चेहरे पर कुछ खास लक्षणों वाली महिलाएं पति के लिए भी लकी साबित होती हैं। साथ ही ये घर-परिवार में एकता बनाए रखने का काम करती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा, अर्धचंद्राकार और चमकदार हो वे पार्टनर की भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं और हर हाल में साथ निभाती हैं।
इसके अलावा जिन लड़कियों के नाक पर तिल होता है, उनके जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती। ये मेहनती स्वभाव से जीवन में सफलता को पाती हैं।
जिन लड़कियों की भौहें एक-दूसरे से अलग न हो और धनुष की तरह झुकी हुई हो वे अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इनके शादी करके पार्टनर की किस्मत चमक जाती हैं।
इसके अलावा जिन लड़कियों की आंखें कमल की पंखुड़ियों की तरह और बीच से एकदम सफेद हो वे भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये पार्टनर के जीवन में खूब मान-सम्मान लाती है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.