इमरान की बीवी के क्लिप से पाकिस्‍तान में मचा बवाल : जानिए ऐसी क्‍या है बात !


पाकिस्तानी के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की एक कथित ऑडियो क्लिप लीक होने से पाकिस्‍तान में सियासी हंगामा मच गया है. 


पाकिस्‍तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक इसमें बुशरा बीबी को इमरान खान की पार्टी के सोशल मीडिया विंग को कुछ राजनीतिक मुद्दों को गर्म रखने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है. 


बुशरा का यह ऑडियो ऐसे समय पर लीक हुआ है, जब इमरान इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता, बिजली संकट और तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एक रैली कर रहे थे.


लीक हुए ऑडियो में बुशरा बीबी और डॉ. अर्सलान खालिद के बीच कथित बातचीत के कुछ हिस्‍से सामने ,आए हैं, जो पीटीआई की डिजिटल मीडिया के प्रमुख कर्ता-धर्ता हैं. 


हालांकि दोनों के बीच यह बातचीत कब हुई यह साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है और पूरी बातचीत के महज दो मिनट के हिस्‍से का क्लिप ही लीक हुआ है. 


क्लिप की शुरुआत में बुशरा सवाल से करती सुनाई देती हैं कि पीटीआई का सोशल मीडिया अचानक निष्क्रिय क्यों हो गया है. 


इसके बाद वह इमरान खान के खिलाफ ‘विदेशी साजिशों’ से जोड़कर पार्टी के असंतुष्टों के खिलाफ एक नैरेटिव चलाने का निर्देश देती हैं.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ