स्‍कोडा ने कुशाक एसयूवी में पेश किए कई नए फीचर, बेहतर हुआ माइलेज व इन्‍फोटेनमेंट सिस्‍टम

  • पहली सालगिरह पर एनएसआर स्टाइल ट्रिम को बाज़ार में पेश कर मनाया रिकॉर्ड बिक्री का जश्‍न


एसयूवी कुशाक की जून में रेकार्ड तोड़ बिक्री और 2022 की पहली छमाही में मिली सफलता को देखते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया ने इसे और बेहतर बनाने के लिए अपनी इस गेम-चेंजिंग एसयूवी में नए अपडेट्स और फीचर्स की पेशकश की है।


भारत और दुनिया में कुशाक की पहली सालगिरह के मौके पर कंपनी की ओर से यह पेशकश की गई है। इसके तहत कुशाक के केबिन में अब 20.32 सेमी का स्कोडा इनफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा रहा है, जिसमें चुनिंदा फंक्शस के लिए नॉब और बटन मौजूद हैं।


इस फीचर से ड्राइवर गाड़ी चलाने के दौरान भी इसके इन्‍फोटेनमेंट सिस्‍टम का काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही इससे एसयूवी में निखरी हुई कारीगरी और श्रम दक्षता की झलक मिलती है। 


कुशाक एसयूवी की पूरी रेंज के इंटीरियर केबिन में नया हेडलाइनर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम स्‍टैण्‍डर्ड तौर पर दिया गया है। 


इसके अलावा कुशाक के सभी वैरिएंट्स को 1.0 टीएसआई से पावर मिलती है। इसमें स्टार्ट –स्टॉप रिकपरेशन सिस्‍टम स्‍टैण्‍डर्ड तौर पर मिलेगा। इससे ईंधन की बचत की क्षमता में 7 से 9 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। 


कुशाक की पहली सालगिरह के मौके पर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा कि कुशाक इंडिया 2.0 की हीरो है। एक साल बाद यह स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री में एक के बाद एक नए रेकॉर्ड बनाती जा रही है। 


उन्‍होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर केंद्रित हमारे नजरिए की तर्ज पर, इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर हम कुशाक में नए अपडेट्स पेश कर रहे हैं। इसस यूजर को और शानदार अनुभव मिलेगा और ऑल-न्यू वैरिएंटस हमारे फैंस और यूजर्स को और महत्‍व प्रदान करेंगे।


स्‍कोडा ने इस मौके पर कुशाक का एक नया वर्जन नॉन-सनरूफ (एनएसआर) स्टाइल ट्रिम के रूप में पेश किया है। इस नए ट्रिम को ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाज़ार में उतारा गया है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ