गर्म चिमटे से दाग़ दिया बच्‍ची का प्राइवेट पार्ट : हैवान बनी सौतेली मां


लखनऊ के ठाकुरगंज में सौतेली मां की दरिंदगी की एक घटना देखने को मिली है। यहां महज़ 6 साल की मासूम बच्‍ची के प्राइवेट पार्ट को सौतेली मां ने गर्म चिमटे से जला दिया। 


महिला की इस हैवानियत से मासूम की हालत  बिगड़ गई, तो वह घर छोड़कर मायके भाग गई। पिता ने पुलिस को पूरा वाकया बता कर आरोपी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


खस्‍ते का ठेला लगाने वाले अजय कुमार परिवार के साथ शांतिनगर में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद काफी समय तक बच्चा नहीं होने पर इस दंपती ने बच्ची को गोद लिया था।


ये बच्ची 8 जुलाई को संदिग्ध हालात में जल गई। पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पूछा तो उन्हें मां ने बताया कि चाय गिरने से बच्ची जल गई है। 


अजय कुमार के मुताबिक बुधवार को अचानक पत्नी पूनम ठाकुरगंज के गंगागंज में अपने मायके चली गई। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना बताई।


बच्ची ने कहा," मम्मी गंदी हैं। उसने ही मुझे चिमटे से जला दिया।" बच्ची के इस खुलासे के बाद बच्ची के फूफा, चाचा और दादी शिकायत करने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ