दिल्ली की मेट्रो में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह दावा किया कि दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक साथी यात्री द्वारा उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।
उसने सिलसिलेवार किए गए कई ट्वीट्स इस घटना की जानकारी दी है। महिला ने बताया कि कैसे उस आदमी ने मदद मांगने के बहाने मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने कहा कि वहां खड़े एक पुलिस कर्मी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
एक महिला यात्री ने ट्वीट कर कहा कि मैं आमतौर पर ट्वीट पर पोस्ट नहीं करती, लेकिन दिल्ली मेट्रो में आज मुझे जिस दर्दनाक घटना का सामना करना पड़ा, वह ध्यान देने योग्य है।
आगे लिखा, यह एक लंबा किस्सा होने जा रहा है, इसलिए कृपया ध्यान से पढ़ें। आज येलो लाइन पर यात्रा करते समय, मुझे जोर बाग स्टेशन पर यौन उत्पीड़न सामना करना पड़ा।
उसी ट्विट में आगे लिखा कि उस आदमी ने मेट्रो की सवारी के दौरान एक एड्रेस पूछने के लिए मुझसे मदद मांगी थी। मैंने उसकी मदद की, फिर वह अपने स्टेशन पर उतर गया और एक कैब बुक करने के लिए प्लैटफॉर्म पर बैठ गया। उस आदमी एड्रेस कन्फर्म करने की आड़ में स्टेशन पर फिर से मुझसे संपर्क किया। मुझे लगा था कि उसे मदद की जरूरत है।
महिला ने कहा कि वह आरोपी की शिकायत करने के लिए पास के एक पुलिस अधिकारी के पास भी गई, हालांकि, उसने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकता और उसे अन्य पुलिस अधिकारियों के पास जाने और शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।
मैंने उसकी फाइल में देखा जिसे वह मुझे दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच, मैंने देखा कि वह अपने खुले लिंग को भी मुझे दिखाने की कोशिश कर रहा था। उसने ऐसा तीन बार करने का प्रयास किया। जैसे ही मैंने देखा, मैं उठकर वहां से भाग गई क्योंकि मैं डर गई थी और सोच भी नहीं सकती थी। तभी मैंने तुरंत प्लैटफॉर्म पर खड़े एक पुलिसकर्मी से संपर्क किया था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.