महिला अपनी छोटी बेटी के साथ घर में सो रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला कुलदीप जाटव घर में घुस आया और उसके बाद उसने महिला की कनपटी पर बंदूक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
खबर के मुताबिक, तुड़ीला गांव में 30 वर्षीय महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ घर में अकेली सो रही थी और उसका पति किसी रिश्तेदार के यहां गया था।
गांव का ही रहने वाला कुलदीप जाटव महिला के घर में जबरन घुस आया और महिला से कहा कि मुझे तुम्हारे साथ सेक्स करना है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा।
जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी 8 साल की बेटी की कनपटी पर भी बंदूक रख दी। इसके बाद बेटी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
सुबह महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई और उसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने में पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.