राजस्थान के कोटा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 16 साल की लड़की के साथ उसके जीजा, जीजा के भाई और अन्य दो युवकों ने कथित तौर पर रेप किया है।
खबर के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग लड़की को किडनैप करने के बाद कई दिनों तक रेप किया।
इस वारदात के पीछे का कारण उसकी बड़ी बहन से जीजा का घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
आरोपी जीजा ने पत्नी से हुई झगड़े का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
लड़की उद्योग नगर थाना क्षेत्र से 2 जून को लापता हुई थी। 3 जून को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की को ढूंढ निकला और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल गृह में आश्रय दिया। इधर,
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जब लड़की की काउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि उसके जीजा और उसकी बहन के बीच झगड़ा चल रहा है।
2 जून को जीजा का भाई उसे रास्ते में से ऑटो में बिठाकर बस से ले गया। यहां शराब पिलाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया।
कुछ दिन बाद जीजा भी खुद वहां पहुंचा, उसने भी उसके साथ रेप किया।
किसी तरह वह अपनी जान बचा कर वहां से निकली तो जयपुर स्टेशन पर यहां ट्रेन के बारे में एक युवक से पता किया, तो युवती का दोबारा किडनैप हो गया।
यह आरोपी लड़की को किडनैप करके सीकर ले गया, उसने अपने एक अन्य साथी के साथ बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।
इसके बाद पुलिस ने उसे सीकर से ढूंढ निकाला। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों को ढूंढ रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.