वहीं शौहर और उसकी दूसरी बीवी जलने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि उन दोनों की भी मौत हो गई।
यह हृदय विदारक घटना दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ले की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
मरनेवालों में 65 वर्षीया रुफैदा खातून, 35 वर्षीया बीबी प्रवीण, मृतका के 40 वर्षीय शौहर खुर्शीद आलम और खुर्शीद की 32 वर्षीया दूसरी बीवी रोशनी खातून हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुर्शीद और उसकी पहली बीवी बीबी प्रवीण के बीच अक्सर विवाद हो रहा था।
शनिवार को बीबी प्रवीण ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसमें घर के चारों सदस्य बुरी तरह झुलस गए और फिर मौत हो गई।
खुर्शीद आलम की शादी करीब 10 साल पहले बीबी परवीन से हुई थी। संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने दो साल पहले पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली।


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.