बिहार के रोहतास के चेनारी इलाके के सिंघपुर गांव में प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर एक महिला की खंभे से बांधकर पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया था।
मामला थाने में पहुंचा तो थानाध्यक्ष की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनकर समझा-बुझाकर मामले को समाप्त करा दिया।
लेकिन गांव पहुंचने के बाद पति और उसके परिवार वाले ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला को बिजली के खंभे में बांधकर कर पिटाई करने लगे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति दीपक राम, ससुर शिवपूजन राम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.