झारखंड के दुमका के खड़ीपहाड़ी गांव में एक पति ने 32 वर्षीय पत्नी को पहले लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और बाद में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति पुरन देहरी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर पति ने पत्नी की लाठी-डंडा से पिटाई की और बाद में उसे जहर देकर मार डाला।
लाठी से पिटाई करने के कारण उसका शरीर पूरी तरह फूल गया था। मृतका के नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
इस मामले में मृतका के परिजन मुनी राम देहरी ने बताया कि 3 दिन पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी।
रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। महिला की हत्या कर उसके शव को बरामदे में रख दिया गया था।
ग्रामीणों ने हत्या को लेकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर लाश को कब्जे में ले कर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.